वाई-फाई का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। लगभग हर किसी के पास उनका अपना पर्सनल वाई-फाई नेटवर्क होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके अलावा भी कई लोग आपका वाई-फाई कनेक्शन इस्तेमाल कर सकते हैं? दरअसल, हैकर्स के लिए वाई-फाई पासवर्ड को हैक करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। वहीं, कई बार हमारे आस-पास के लोगों को आपके पासवर्ड के बारें में पता होता है। ऐसे में हम आपके लिए वाई-फाई को प्रोटेक्ट करने का तरीका लाएं हैं। इस ट्रिक से आप ऐसी डिवाइस का पता लगा पाएंगे जो आपके वाई-फाई से कनेक्ट हैं। इसके लिए आपको सिर्फ फिंग-नेटवर्क टूल एप डाउनलोड करनी होगी। ऐसे प्रोटेक्ट करें वाई-फाई पासवर्ड: 1. फिंग-नेटवर्क टूल एप के जरिए यह काम आसान है। इसे आपको अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। 2. इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एक फ्री एप है। 3. यहां आप अपने वाई-फाई से कनेक्टेड डिवाइसेस को स्कैन कर पाएंगे। स्कैनिंग पूरी होने के बाद आपके स्क्रीन पर एक लिस्ट आएगी जिसमें सभी डिवाइस के नाम दिए गए होंगे। 4. यहां से आप जिस भी डिवाइस की जानकारी चाहते हैं आपको मिल जाएगी। इसके लिए आपको सिर्फ डिवाइस के नाम पर टैप करना है। 5. यहां से आप डिवाइस को ब्लॉक कर सकते हैं। यहां से आपको इनका मैक एड्रेस भी पता चल जाएगा। 6. फिंग-नेटवर्क टूल एप के अलावा गूगल प्ले स्टोर में कई एप्स हैं जो आपके वाईफाई से कनेक्ट डिवाइस का पता लगाने में मदद करती हैं। इनमें से एक wifi inspector है।